पापा आज आपकी बहुत याद आ रही है...
वो पिछला गुजरा जमाना, वो मेरा बचपन सुहाना...
हमारा बारिश में भीगना, फिर माँ की डांट से बचाने के लिए आपका दुकान में छुपा लेना...
साथ बिठाकर खाना खिलाना, मेरे सारे गणित करवाना...
मेरे रिजल्ट आने पर खुद से ज्यादा खुश आपको देखा है मैंने...
दिवाली के पठाखे लाना, छट के घाट घुमाना...
होली में खुद ठंडाई बनाना और दशहरे में स्कूटर से पूरा शहर घुमाना...
जिंदगी जीना तो आपसे ही सीखा है मैंने...
तराने गुनगुना कर माँ को छेड़ना, फिर माँ का मुस्का कर पलट जवाब देना...
इस प्यारा भरे रिश्ते की छाँव में हम कब बड़े हो गये पता भी नहीं चला...
मुझे याद है जब मैंने पहली बार खाना बनाया था...
और आपने उस तेज़ नमक की दाल को भी कितने चाव से खाया था...
फेरो के समय घूँघट की आड़ से धीरे से देखा था मैंने आपको...
नम आँखे और हलकी मुस्कान लिए चुप-चाप बैठे थे आप...
अपनी रानी बिटिया किसी और को सौपते हुए आपका हाथ भी कांपा था...
याद है मुझे कितना रोये थे आप कलेजे से लगा अपनी बेटी को...
जीवन की सफलता असफलता का ज्यादा ज्ञान नहीं मुझे...
लेकिन आपकी बेटी बनकर जन्म लेना ही मेरा जीवन की सार्थकता है...
20 comments:
i can understand your feelings....
but kya karein yahi hota hai...
waise kavita bahut achhi hai...bhavnaon se oot-prot.....
काफी जिनाइन हैं आपकी भावनाएं!! पिता के बारे इतनी खूबसूरत भावनाएं... बहुत लाज़वाब!!
"राम कृष्ण गौतम"
shekhar ji aur gautam ji ne bilkul hai farmaya hai..
dil se likhi hai aapne yeh rachana. bahut hi achhi lagi
sahi h ek laski apne papa ke bahut kareeb hoti h or vahi ek ladka apne papa se bahut door hota h ! bahut kam pita apne bete ki bhvnao ko smajh paate h !!
ap ki abhivykti ke liye aap ka saadar aabhar
bahut sundar our marmik likhati ho. subhakaamanaaye.
good
acha likha he aap ne papa ke bare me
acha laga muje
http://kavyawani.blogspot.com/
its too gud yaar...... mere pass word nahi hai kya kahu main....bahut aacha likha hai tumne....
Aapne mujhe mere Dadaji kee yaad dila dee...aankhen bhar aayin!
मम्मी-पापा से जुडी अनगिनत यादें होती हैं जिनसे हम जीवन भर बा-बस्ता रहते हैं !
ये यादें ही हैं जो हमें कभी हसाती हैं और कभी आँखों में नमी ला देती हैं !
-
-
अच्छा लगा पढ़कर
खुश रहो
आपकी ये रचना दिल को छु गयी ........शब्द नहीं तारीफ के लिए
achchi aur bhavpurn kavita.
DEVESH BHAI NE BILKUL SAHI KAHA HAI JI,,,,
KUNWAR JI,
meri nayi rachna jaroor dekhein, aapki pratikriya ka intzaar rahega...
कुछ कहने के लिए शब्द नहीं हैं....भावनाएं दिल से हैं
i can understand your feelings.
i have not seen my father since more than one year. as i married far away from india. but i always feel in myself that main apne daddy ki ladli hoon. i think only daughters can feel so
i can understand your feelings.
i have not seen my father since more than one year. as i married far away from india. but i always feel in myself that main apne daddy ki ladli hoon. i think only daughters can feel so
lucky couples who hv darling daughters.....me too....
bahut achchi lagi .
so good .
Post a Comment