एक सवाल पूछा किसी ने और हमारी हस्ती हिला दी,
ज़िन्दगी की कड़वी सच्चाई हमें याद दिला दी,
क्या जवाब दे और क्या कहें उनसे
जो पूछा है उन्होंने की क्यों प्यार करे हम तुमसे।
आंखे झुका कर चले आये वहां से
और लगे सोचने कि सोचना शुरू करें कहाँ से।
एक जवाब तलाशते हुए न जाने कब आँख लग गयी,
उधेड़बुन में रास्ता बनाते सब कड़ियाँ उलझ गयी।
नींद में भी कहाँ चैन था
वोही 'क्यों' हर पल झूलता रहा
और मैं अपने जीवन के सब पन्ने टटोलता रहा।
जब आँख खुली तो एक नयी सुबह हो गयी थी
पर मेरी ज़िन्दगी एक क्यों पर अटक गयी थी...
12 comments:
gr8 rachna gud going keep it up
is 'kyon' ka jawab mile to wo bhi post karna :) but i think nahi milega ...good one ...All the best n keep it up !!!
एक सुन्दर कविता.शुभकामनाए .
nice one....
please also visit...
http://deependralove.blogspot.com/
kaee baar
ye
"kayooN"
isi tarah hi
sataaya karta hai .
achhee , prabhaavshali rachnaa .
मन की कशमकश कब दिल से दूर जाती है। ये क्यों ही तो आदमी का चैन छीनती है बहुत अच्छी रचना शुभकामनायें
बहुत अच्छी रचना .
bahut gazab ka likhti hai aap ...
sunder bhaav hein...
bahut achchi tarah se is kyon ko likha hai
sawal zindgi bhar bahut pareshaan karte hain
bahut sundar rachna Ekta ji...
bahut achcha likhti hia aap..
achhee , prabhaavshali rachnaa .
Post a Comment